
x
Bihar बिहार: चुनाव के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित 'वोट चोरी' का आरोप लगाया है। इसके बाद देशभर में सियासी हलचल तेज हो गई है। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रहा है।
आनंद दुबे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता के दौरान ऐसे दस्तावेज पेश किए हैं, जिनसे हरियाणा चुनाव में बड़े पैमाने पर मतदाता धोखाधड़ी के संकेत मिलते हैं। उन्होंने कहा कि ब्राजील में बैठी एक महिला अगर कई बार वोट डाल रही है तो यह हमारे लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे पूर्वजों ने भारत में चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया था, लेकिन अब चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।
आनंद दुबे ने कहा कि राहुल गांधी ने बताया कि हरियाणा का चुनाव कांग्रेस जीत रही थी, लेकिन साजिश के तहत पार्टी को हराया गया। यह सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि कई राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ षड्यंत्र रचे गए हैं। इसके लिए हम कड़े शब्दों में चुनाव आयोग की निंदा करते हैं।
वहीं, राहुल गांधी के भारतीय सेना से जुड़ी टिप्पणियों पर जम्मू में रक्षा विशेषज्ञ कैप्टन अनिल गौर (सेवानिवृत्त) ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि राहुल गांधी को ये आंकड़े कौन बताता है कि सेना में दस प्रतिशत या बारह प्रतिशत क्या है। भारतीय सेना की चयन प्रक्रिया पूरी तरह मानकों पर आधारित है। चाहे अधिकारी हों या जवान, सभी का मूल्यांकन एक ही मानक के अनुसार किया जाता है। जाति, पंथ या समूह संबद्धता का इसमें कोई स्थान नहीं है। कैप्टन गौर ने कहा कि सेना पर इस तरह की टिप्पणी करना न केवल अनुचित है, बल्कि यह उन सैनिकों का भी अपमान है जो देश की सीमाओं पर तैनात रहकर दिन-रात राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं।
Tagsराहुल गांधीहरियाणा चुनाववोट चोरीशिवसेना यूबीटीआनंद दुबेचुनाव आयोगभाजपामतदाता धोखाधड़ीकैप्टन अनिल गौरभारतीय सेनाकांग्रेसबिहार चुनावसियासी विवादलोकतंत्रप्रेस कॉन्फ्रेंसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





