बिहार

Purnia: एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, एकजुट होकर बढ़ेगा बिहार

Admindelhi1
24 March 2025 9:44 AM IST
Purnia: एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, एकजुट होकर बढ़ेगा बिहार
x

पूर्णिया: जिला स्कूल मैदान में आज आयोजित ''जिला एंनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन'' में बिहार जदयू, भाजपा, लोजपा (आर), हम और रालोमो जैसे एंनडीए के सभी घटक दलों के नेता एकजुट हुए। इस मौके पर बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयस्वाल, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी सहित अन्य प्रमुख नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी नेताओं ने बिहार मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक बदलावों और राज्य के विकास की दिशा में उठाए गए कदमों को सराहा। नेताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ''पच्चीस में नीतीश'' के संकल्प को दोहराया, जिसमें राज्य के हर क्षेत्र में सुशासन और विकास की गति को बनाए रखने की बात की गई।

इस सम्मेलन में उमड़े हजारों कार्यकर्ताओं के जनसैलाब ने यह संकेत दिया कि एंनडीए बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है। सभी दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एकजुट होकर एनडीए की सुशासन सरकार को पुनः सत्ता में लाने और बिहार को विकसित बिहार-उन्नत बिहार की दिशा में अग्रसर करने का संकल्प लिया।

यह कार्यक्रम बिहार में NDA के घटक दलों की एकता और सहयोग का प्रतीक बनकर उभरा, जो 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा, जदयू, लोजपा (आर), हम और रालोमो के साझा प्रयासों को बल देगा।

Next Story