बिहार

पंच की गला दबाकर हत्या, गले और चेहरे पर मिले चोट के निशान

Rani Sahu
20 Aug 2023 5:23 PM GMT
पंच की गला दबाकर हत्या, गले और चेहरे पर मिले चोट के निशान
x
बेतिया : बेतिया में अपराधियों ने चनपटिया थाना क्षेत्र के गिद्धा निवासी गिद्धा ग्राम पंचायत वार्ड चार के पंच नगीना महतो (50) की गला दबाकर हत्या कर दी है। रविवार की सुबह उनके घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर धान के खेत से शव को बरामद किया। डॉग स्क्वायड टीम की मदद से पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले को लेकर मृ’तक के परिजनों का कहना है कि नगीना महतो का किसी से विवाद नहीं था। वे दोनों पैर से दिव्यांग थे। ट्राई साइकिल से कहीं आते जाते थे। ऐसे में किसी से उनकी क्या दुश्मनी हो सकती है।
मृतक की पत्नी फूलमती देवी ने बताया कि शनिवार की शाम उनके गांव के अवध किशोर महतो पति को बाइक पर बैठा कर कहीं ले गए थे। वापस नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन शुरु कर दी गई, लेकिन पता नहीं चला। रविवार की सुबह जब परिजन खोजबीन कर रहे थे, इसी दौरान घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर गिद्धा बेसिक स्कूल और पानी टंकी के समीप उनकी लाठी दिखी। वहीं सड़क के बगल के खेत में लगे धान के पौधे पर किसी के घसीटे जाने का चिन्ह देख स्वजनों को संदेह हुआ। वे इसके सहारे आगे बढ़े तो कुछ दूरी पर नगीना महतो का गमछा मिला।
थोड़ा आगे बढ़ने पर धान के खेत में उनका श’व दिखा। मृ’तक के गले और चेहरे पर चोट के निशान है। शव मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चनपटिया थानाध्यक्ष मनीष कुमार मौके पर पहुंची और श’व को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद पुलिस पूछताछ के लिए अवध किशोर महतो के घर पर गई। लेकिन वे घर पर नहीं मिले। उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था।
Next Story