बिहार

लाठी चार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन

Admin Delhi 1
18 July 2023 11:56 AM GMT
लाठी चार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन
x

मोतिहारी न्यूज़: पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा सांगठनिक जिला ढाका के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापार मंडल परिसर में धरना दिया गया, अध्यध्क्षता जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने की.

विधायक पवन जायसवाल व पूर्व एमएलसी बब्लू गुप्ता ने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों की लड़ाई को लेकर भाजपा द्वारा शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस द्वारा लाठी चार्ज सरकार की तानाशाही रवैया को दर्शाता है. धरना में योगी अखिलेश्वर दास, मुन्ना कुमार शाही, राजकुमार सिंह, दिलीप सर्राफ, दरोगा साह, राजमंगल पटेल,विकास कुमार पांडेय आदि थे.

पुलिस बर्बरता के खिलाफ धरना प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओ पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के खिलाफ बीजेपी द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया. अध्यक्षता भाजपा उतरी मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा व संचालन भाजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने किया. मौके पर संयोजक ई कुंदन पासवान, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, राजकिशोर सिंह कुशवाहा, संजय चौधरी थे.

Next Story