बिहार

प्लास्टिक से ढक कर बचाया जा रहा, बढ़ायी गयी सुरक्षा

Admin4
4 Oct 2022 3:14 PM GMT
प्लास्टिक से ढक कर बचाया जा रहा, बढ़ायी गयी सुरक्षा
x

PATNA :पटना में हो रही भारी बारिश के बीच रावण भारी की फजीहत हो गयी है।रावण ही नहीं बल्कि उसका पूरा कुनबा बड़ी मुश्किल में फंस गया है। कुंभकरण और मेघनाथ भी बारिश में भींग रहे हैं। पटना में दो सालों के बाद रावण वध की भव्य तैयारी की गयी है लेकिन बारिश उस पर पानी फेरती नजर आ रही है।

पटना के गांधी मैदान में दशहरा के मौके पर रावण वध का कार्यक्रम होना है। दो सालों के बाद ये आयोजन किया जा रहा है।गांधी मैदान में इसके लिए भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गयी है। गांधी मैदान के सभी गेट पर तीस-तीस पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। प्रत्येक गेट पर दो-दो डीएसपी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रत्येक गेट पर चार बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। लगभग 50 ट्रैफिक पुलिस के जवान को बाहर लगाया गया है। एक सौ से ज्यादा महिला पुलिसकर्मी को बाहर लगाया गया है।

गांधी मैदान के अंदर 200 पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गांधी मैदान के चारों तरफ सुरक्षा सख्त कर दी गई है। इतनी सख्त सुरक्षा और 'रावण वध' के लिए किए गये भारी इंतजाम पर इंद्रदेवता पानी फेरते नजर आ रहे हैं। पटना में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। ज्यादातर इलाकों में कीचड़-पानी जमा हो गया है । वैसे में आज नवमी के मेले पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है।

गांधी मैदान के अंदर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को खड़ा किया जाना था। लेकिन भारी बारिश के बीच अब इन पुतलों को सुरक्षित रख पाना बड़ी चुनौती नजर आ रही है। पुतलों को प्लास्टिक से ढक दिया बचाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि पुतलों के अंदर पटाखों को लगाया जाता है। रावण वध के वक्त जब भगवान राम तीर चलाते हैं तो तीनों ही पुतलें आतिशबाजी के नजारें के बीच धूं-धूं कर जलते हैं। लेकिन सब पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

Next Story