
x
Patna पटना। राज्य में वर्ष 2025 संपत्ति निबंधन के लिहाज से ऐतिहासिक रहा है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अनुसार, 30 दिसंबर को एक ही दिन में रिकॉर्ड 8,606 डीड का निबंधन हुआ, जिससे विभाग को 48.44 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह अब तक का एक दिन में सबसे अधिक निबंधन और राजस्व संग्रह का रिकॉर्ड है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष के टॉप-10 सबसे व्यस्त निबंधन दिनों में दिसंबर के तीन दिन शामिल हैं। 12 दिसंबर को 7,032 डीड निबंधित हुईं, जिससे 41.91 करोड़ रुपये, जबकि 17 दिसंबर को 6,349 डीड निबंधन से 41.69 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।
इसके अलावा, अन्य प्रमुख व्यस्त दिनों में 18 जून (8,519 डीड, 38.97 करोड़), 20 जून (7,780 डीड, 36.80 करोड़), 21 मार्च (7,185 डीड, 37.83 करोड़), 26 मार्च (7,175 डीड, 36.82 करोड़), 8 अगस्त (6,725 डीड, 41.94 करोड़), 23 जून (6,695 डीड, 38.39 करोड़) और 19 नवंबर (7,039 डीड, 37.66 करोड़) शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सुविधाओं की उपलब्धता, पारदर्शी प्रक्रिया और राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों के कारण संपत्ति निबंधन में यह उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। खासतौर पर दिसंबर माह में वर्षांत और छुट्टियों से पहले लोग संपत्ति से जुड़े लेन-देन को तेजी से पूरा करते नजर आए, जिससे नया रिकॉर्ड बना।
अधिकारियों के अनुसार, यह बढ़ोतरी न केवल राजस्व में इजाफे का संकेत है, बल्कि राज्य में आर्थिक गतिविधियों के मजबूत होने और आम लोगों के बढ़ते विश्वास को भी दर्शाती है। उत्पाद आयुक्त-सह-निबंधन महानिरीक्षक अंशुल अग्रवाल ने बताया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के तहत सभी निबंधित डीड की प्रतियां अब व्हाट्सएप और एसएमएस के माध्यम से पक्षकारों को तुरंत उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों को निबंधन प्रक्रिया में काफी सहूलियत मिल रही है।
Tagsबिहारसंपत्ति निबंधनपटनाराजस्व संग्रहडीड रजिस्ट्रेशनमद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभागडिजिटल सेवाऑनलाइन निबंधनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





