
x
पटना। पटना में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर (पूर्व वार्ड पार्षद) को अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों ने उन्हें 3 गोली मार दी। गोली लगते प्रॉपर्टी डीलर जमीन पर गिर गए। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस लोगों से मामले की जानकारी ले रही है।
घटना जक्कनपुर थाना अंतर्गत संजय मार्केट के पास की है। घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान मुन्ना राय (50) के रूप में हुई। वह जक्कनपुर थाना अंतर्गत बिग्रहपुर के निवासी हैं। घटना की पुष्टि करते हुए जक्कनपुर थाना प्रभारी मनोरंजन भारती ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली है। गोलीबारी के कारणों पता लगाया जा रहा है। मुन्ना राय के होश में आते ही उनका बयान लिया गया है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मुन्ना राय पूजा करके लौट रहे थे। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने मुन्ना राय पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।
परिजनों का कहना है कि मुन्ना राय की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी, फिर भी किसने और क्यों उनपर जानलेवा हमला किया, इसकी जांच होनी चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया। दिनदहाड़े बीच बाजाार में अपराधी पूर्व वार्ड पार्षद को गोली मारकर फरार हो जाते हैं, यह बड़ा सवाल है। पुलिस इस मामले को गंभीरता ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story