
x
Patna पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए नशामुक्त युवा पीढ़ी सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने में देश के युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी और स्वस्थ, अनुशासित तथा नशामुक्त युवा ही राष्ट्र निर्माण में अपनी पूरी क्षमता से योगदान दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प' अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। बिहार में इस अभियान का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री और राज्यपाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्ति केवल कानून बनाने से संभव नहीं है। सरकार कानून लागू कर सकती है, लेकिन उसकी सफलता जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता पर निर्भर करती है। इसलिए युवाओं को इस अभियान से जोड़ना और समाज में व्यापक जन-जागरण चलाना आवश्यक है। उन्होंने बिहार में वर्ष 2016 से लागू पूर्ण शराबबंदी का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके सकारात्मक परिणाम समाज में दिखाई दे रहे हैं। विशेष रूप से महिलाओं और परिवारों को इसका लाभ मिला है तथा सामाजिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव आया है।
उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान, शिक्षा और संस्कृति की प्राचीन धरती रही है और अब राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा और ऊर्जा के बल पर विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक सुधारों को भी समान प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने नशामुक्ति अभियान में ब्रह्माकुमारीज संस्था की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि बिहार सरकार भी संस्था के साथ समन्वय बढ़ाकर इस अभियान को गांव, शहर, विद्यालयों और महाविद्यालयों तक व्यापक रूप से पहुंचाना चाहती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और अभियान से जोड़ने के लिए माई भारत की कैप भी पहनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, ब्रह्माकुमारीज संस्था के सदस्य, एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक, आपदा मित्र तथा बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
Tagsसम्राट चौधरीनशा मुक्त युवाविकसित भारतबिहारनरेंद्र मोदीशराबबंदीब्रह्माकुमारीजपटनायुवा अभियानजनजागरूकताSamrat Choudharydrug-free youthdeveloped IndiaBiharNarendra Modiprohibition of liquorBrahma KumarisPatnayouth campaignpublic awarenessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





