बिहार

श्री किनारामी रूद्र महा यज्ञ की निकली शोभायात्रा

Admin Delhi 1
18 Jan 2023 1:55 PM GMT
श्री किनारामी रूद्र महा यज्ञ की निकली शोभायात्रा
x

राजपुर रोहतास: प्रखण्ड के राजनडीह गांव स्थित बाल पर अवधुत योगी दुखिया राम के सानिध्य में 17 जनवरी से 25जनवरी तक चलने वालें श्री किनारामी रूद्र महा यज्ञ की शोभा यात्रा मंगलवार को हाथी घोड़े व गाजे बाजे के साथ निकाली गई।शोभा यात्रा यज्ञ मण्डप की परिक्रमा कर राजनडीह गांव से निकली जो अमाडी चौक,सवैया, दयाल गंज, राजपुर चौक व पुरानी बाजार होते हुए बक्स बाबा मंदिर स्थित रामघाट पहुचा।जहा आचार्यों द्वारा वरूणा देवता की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुजा कर कलश में जल भरवाएं।कलश यात्रा मे शामिल महिला व पुरूष रंग बिरंगे परिधानों में सजे हाथ कलन तथा हरहर महादेव की जयकारे लगाते चल रहे थे।यज्ञ कमेटी के सदस्य शोभायात्रा में शामिल स्त्री व पुरूष को कतारबद्ध कराते अवागमन को सुचारू रखने में सहयोग करते देखे गए।

शोभा यात्रा को सफल बनाने में बरना पंचायत के मुखिया योगेन्द्र चौधरी, बीबीसी संतोष ठाकुर, हिमांशु कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह तथा आस पड़ोस के ग्रामीणों के साथ पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा।

Next Story