बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन, गमछा लहराया, नीतीश को गले लगाया

jantaserishta.com
21 Nov 2026 2:33 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, गमछा लहराया, नीतीश को गले लगाया
x
देखें वीडियो.

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर बिहार के वैशाली में गंगा पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया। ब्रिज का नाम बिहार के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है।

पीएम मोदी ने उद्घाटन से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार को गले लगाया। उद्घाटन के बाद पुल पर टहलते हुए गमछा लहराया। पीएम ने 21 विभागों की 227 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इन योजनाओं की लागत 34,470 करोड़ से ज्यादा है।
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी का ये दूसरा बिहार दौरा है। इससे पहले 7 मई 2026 को प्रधानमंत्री भाजपा के नेतृत्व वाली बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार में आए थे।
पटना के गांधी मैदान में कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसमें भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा (रामविलास) के 2, हम के 1 और RLM के 1 मंत्री शामिल थे। पहली बार नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी शपथ ली थी, वो स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
उस दौरान पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक प्रधाननंत्री ने रोड शो भी किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story