बिहार

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी जोरों पर, 21को समूहता व 26 को गोडारी में शुरू होगा यज्ञ

Admin Delhi 1
20 Feb 2023 6:50 AM GMT
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी जोरों पर, 21को समूहता व 26 को गोडारी में शुरू होगा यज्ञ
x

तिलौथू/बिक्रमगंज: रोहतास प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत समहुता खेल मैदान में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 2023 की तैयारी काफी युद्ध स्तर पर चल रही है। इस यज्ञ के लिए यज्ञशाला काफी खूबसूरत व आकर्षकढंग से बनाया गया है। इसके साथ ही इस यज्ञ में उपस्थित होने वाले सभी साधू संतों के लिए अलग अलग कुटिया का निर्माण किया गया। इस कार्यक्रम के सचिव रिंकू सिंह ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 21 फरवरी 2023 से लेकर 26 फरवरी 2023 तक चलेगा।

जिसका भागवत कथा 19 फरवरी से 26 फरवरी तक प्रतिदिन संध्या 4 बजे से प्रारंभ होगा। जिसकी कलश यात्रा 21 फरवरी 2023 को होगी। जिसमें रोहतास प्रखंड क्षेत्र के काफी संख्या में जनता , जनप्रतिनिधि , गणमान्य बुद्धजीवी व श्रद्धालु शामिल होंगे। यह यज्ञ कार्यक्रम झारखंड पीठाधीश्वर श्री जगद्गुरु रामानुजाचार्य 1008 श्री गोविंदाचार्य स्वामी जी महाराज के तत्वाधान में सम्पन्न होगा। कथावाचन 19 फरवरी से भागवत कथा व्यास श्री मुक्तिनाथ स्वामी जी के मुखाग्र से होगा एवं श्री गोविंदाचार्य स्वामी जी महाराज का 26 फरवरी तक चलेगा। इस कार्यक्रम में श्री त्रिदंडी स्वामी जी के शिष्य श्री प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज का 24 से 26 फरवरी तक अनन्त अमृतवाणी चलेगा। कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम के अध्यक्ष रामसुभग सिंह , कोषाध्यक्ष उदित कुमार गुप्ता , सहकोषाध्यक्ष धनंजय सिंह , गुड्डू सिंह , विमल विश्वकर्मा , जयनन्द सिंह , सुनील सिंह , मुन्ना सिंह , पिन्टू सिंह , वीरू सिंह , रोहित कुमार , अर्जुन राम , विजय कुमार , उमा कुमारी , पुजा कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे।

काराकाट प्रखंड के गोडारी मुख्यालय स्थित रविवार को भाजपा कार्यालय पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ तैयारी को लेकर कार्यकर्ता ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ० मनीष रंजन ने की। इस महायज्ञ का आयोजन 26 फरवरी से 5 मार्च तक होगी। जिस महायज्ञ की जलयात्रा 28 फरवरी को प्रातः 10 बजे हाथी , ऊट ,घोड़े सहित गाजे बाजे के साथ काराकाट प्रखंड के गोडारी मुख्यालय से हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकलेगी। दूसरी तरफ महायज्ञ तैयारी को लेकर यज्ञ समिति के आयोजनकर्ता मनमोहन तिवारी के नेतृव में सैकड़ों कार्यकर्ता यज्ञ स्थल की अंतिम रूप देने के तैयारी में दिन-रात जुटे हुए हैं। दूसरी तरफ डॉ० मनीष ने बताया कि पूज्य श्री त्रिदंडी स्वामीजी महाराज के शिष्य पूज्य श्री जीयर स्वामीजी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाली श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ रोहतास जिला के काराकाट प्रखंड में आयोजित होने वाला एक ऐतिहासिक महायज्ञ होगा। जबकि बैठक में उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी महायज्ञ विधि व्यवस्था पर विशेष चर्चा की। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अजीत सिंह , नेता सुनील सिंह , वरुण सिंह , महामंत्री रमाशंकर सिंह , प्रो० बलवंत सिंह , मनोज सिंह , विवेक कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।

Next Story