बिहार

कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की तैयारी

Saba Naaz
30 Jun 2026 7:25 PM IST
कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की तैयारी
x

Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर परिवार ने अब बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। मृतक के भाई चंदन तिवारी ने कहा है कि वे इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और न्याय मिलने तक अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

चंदन तिवारी ने स्पष्ट किया कि परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर जांच से उन्हें संतुष्टि नहीं मिली है, इसलिए अब केंद्रीय एजेंसी से जांच जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो परिवार हर संवैधानिक और कानूनी रास्ता अपनाएगा।

उन्होंने बताया कि भरत तिवारी के ब्रह्मभोज में 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसकी तैयारियां परिवार की ओर से की जा रही हैं। कुछ लोगों ने इस आयोजन में सहयोग भी किया है।

चंदन तिवारी ने कहा, “जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा, हम हर दरवाजा खटखटाते रहेंगे।” उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो परिवार दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाकर प्रदर्शन करेगा।

गौरतलब है कि इस मामले में पहले से ही न्यायिक जांच चल रही है, लेकिन परिजन सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। अब चंदन तिवारी के इस बयान के बाद मामले में एक बार फिर कानूनी और सामाजिक स्तर पर हलचल तेज होने की संभावना है।

Next Story