बिहार
भाजपा संगठन को धारदार बनाने के लिए की जा रही राज्यस्तर पर तैयारी : तारकिशोर प्रसाद
Shantanu Roy
5 Sep 2022 6:38 PM GMT

x
बड़ी खबर
सहरसा। पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने सोमवार को परिसदन में मीडिया से वार्ता के दौरान कही कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विश्वसनीयता अब खत्म हो गई है। आने वाले दिनों में राज्य की जनता उन्हें करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को धारदार बनाने के लिए पूरे राज्य मे बूथ स्तर पर तैयारी की समीक्षात्मक बैठक की जा रही है। कोशी में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा हो, इसको लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को 50 सीटों पर समेटने की बात पर प्रतिक्रियास्वरूप कहा कि मुख्यमंत्री गलतफहमी में जी रहे हैं।
वे सदैव विभिन्न दलों के साथ पाला बदल तथा सांठगांठ कर मुख्यमंत्री बनते रहे हैं। ऐसे में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा कर सूर्य के सामने दीपक दिखाने जैसा है। वर्ष 2014 मे अपने बल पर मात्र दो सीटों पर ही मिली। जबकि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री के सहारे जदयू को 16 सीट मिल सके। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री मंत्री कार्तिक सिंह को मंत्रिमंडल से नहीं हटा सके।ऐसे में साफ प्रतीत होता है कि राजद पूरी तरह मंत्रिमंडल में हावी है।उन्होने कहा कि आने वाले दिनों में चुनाव में जनता महागठबंधन को करारी हार की सबक देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के मणिपुर में जदयू विधायक को भाजपा में शामिल करने की बात पर कहा कि पहले मुख्यमंत्री अपने गिरेबान में झांके कि उन्होंने राज्य में इससे पूर्व क्या किया है।
Next Story