बिहार

झोलाछाप डॉक्टर के कारण गर्भवती महिला की मौत

Admin4
17 Sep 2023 7:56 AM GMT
झोलाछाप डॉक्टर के कारण गर्भवती महिला की मौत
x
कैमूर। बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ नगर स्थित एक निजी क्लीनिक सिटी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई, घटना के बाद परिजनों द्वारा घोर लापरवाही का आरोप निजी क्लीनिक के डॉक्टर पर लगाया गया है। मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और रेफरल के चिकित्सक और प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूचना के बाद अधिकारीयों ने निजी क्लिनिक पर पहुंचकर पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली गई, जबकि पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया, मृत महिला की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के पौकवली गांव निवासी टुन्नू राम के पत्नी 30 वर्षीय संजू देवी के रूप में की गई है। मृतका के पति टुन्नू राम ने बताया कि एक दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर अपने गांव पैकवली की आशा रीमा देवी को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची आशा ने एंबुलेंस के माध्यम से रामगढ़ रेफरल अस्पताल लगा, जहां रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया। जबकि आशा के द्वारा महिला के परिजन को बहला फुसला कर सदर अस्पताल ना ले जाकर रामगढ़ नगर स्थित सिटी हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया। वहीं महिला की स्थिति गंभीर देखकर निजी क्लीनिक के डॉक्टरों द्वारा तत्काल महिला का ऑपरेशन शुरू किया गया। मृत महिला के परिजनों शव लेकर जब दोबारा निजी क्लीनिक पहुंचे, तो देखे की निजी क्लीनिक के डॉक्टर अस्पताल में तालाबंदी कर फरार थे। रामगढ़ प्रखंड में कई अवैध क्लिनिक धड़ल्ले से संचालित की जा रही है, इसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय चिकित्सा प्रभारी को कई बार दी गई, लेकिन इन क्लीनिक पर कार्रवाई नहीं हुई।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रामगढ़ स्थित सिटी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हुई है। मौत के बाद परिजनों द्वारा सूचना दी गई। सूचना पर हमारी टीम अस्पताल पहुंची, अस्पताल की जांच की गई तो पता चला कि बिना रजिस्ट्रेशन का अस्पताल संचालित किया जा रहा था, महिला की मौत के बाद अस्पताल के संचालक डॉक्टर प्रवीण कुमार अस्पताल में तालाबंदी कर फरार हो गए। अस्पताल के मुख्य गेट का ताला तोड़ पूरी तरह जांच की गई। सिटी हॉस्पिटल को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है।
Next Story