बिहार

गर्भवती पत्नी और पति की हत्या, दोनों को गला दबाकर मार डाला

Rani Sahu
24 April 2022 3:50 PM GMT
गर्भवती पत्नी और पति की हत्या, दोनों को गला दबाकर मार डाला
x
मधेपुरा जिले के गम्हरिया में शनिवार की रात अपराधियों ने पति-पत्नी की हत्या कर दी

मधेपुरा जिले के गम्हरिया में शनिवार की रात अपराधियों ने पति-पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी का शव घर में चौकी के नीचे पड़ा मिला जबकि पति का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर नहर के पास झाड़ी से बरामद किया गया। दोनों की हत्या गला दबाकर किए जाने की आशंका है। मृतका गर्भवती बतायी जा रही है।

रविवार की सुबह गम्हरिया थाना को सूचना मिली कि गम्हरिया में बड़ी नहर के पास झाड़ी में एक युवक का शव पड़ा है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के कान से खून निकलता पाया गया और गर्दन पर चोट के निशाना पाया गया। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद शव को थाना लाया गया। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि गम्हरिया में एक घर के अंदर महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। घर में परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं ±था। मृतका के कंधे पर भी चोट के निशान पाये गये।
मृतक की पहचान गम्हरिया निवासी जगदीश राय के पुत्र विकास कुमार राय ऊर्फ विक्कू (25) के रूप में की गयी। जबकि मृतका की पहचान मृतक विकास की पत्नी वंदना कुमारी (22) के रूप में की गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक की मां पांच दिन पहले मायके चली गयी है। जबकि उसका बड़ा भाई दिल्ली में रहकर कामधंधा करता है। घर में इनदिनों से सिर्फ मृतक दंपती ही रह रहे थे। हत्या की घटना शनिवार की रात कब और कैसे हुई पड़ोस के लोगों को भनक तक नहीं लग सकी।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता व स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। पारिवारिक विवाद सहित अन्य बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।


Next Story