बिहार

मैनाटांड़ ब्लॉक में 17 किमी पैदल चलें प्रशांत किशोर, गांव-गांव में रुक कर लोगों से किया सीधा संवाद

Shantanu Roy
12 Oct 2022 6:12 PM GMT
मैनाटांड़ ब्लॉक में 17 किमी पैदल चलें प्रशांत किशोर, गांव-गांव में रुक कर लोगों से किया सीधा संवाद
x
बड़ी खबर
बेतिया। जन सुराज पदयात्रा के 11वें दिन आज प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ पश्चिम चंपारण जिले के मैनाटांड़ प्रखंड स्थित पदयात्रा कैंप से चलकर रामनगरी, लंगरी, बस्ता, सुखलही, मंझरिया होते हुए वापस मैनाटांड स्थित कैंप पहुंची जहां पदयात्रियों ने विश्राम किया। इस दौरान वे और उनके साथ चल रहे सैकड़ों पदयात्रियों ने लगभग 17 किमी का सफर पैदल चलकर तय किया। आज के दिन की शुरुआत सर्व धर्म प्रार्थना से हुई इसके बाद पदयात्रा आगे बढ़ते हुए बस्ता गांव पहुंची।
जहां प्रशांत किशोर सहित सभी पदयात्रियों का स्वागत किया व प्रशांत किशोर ने स्थानीय पंचायती राज व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों साथ जन सुराज के विचारों पर चर्चा की। इसी क्रम में सुखलही पंचायत के पिपरा गांव में प्रशांत किशोर ने स्थानीय लोगों को जन सुराज की सोच के बारे में बताया और बिहार को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने के लिए सभी से योगदान देने का आह्वान किया। इसके बाद जन सुराज पदयात्रा का हुजूम पिपरा मोड़ पंचायत से गुजरते हुए महुवा,मंझरिया, मैनाटांड़ प्रखंड स्थित कैंप पहुंचा ।
Next Story