बिहार

दरिंदगी: गर्भवती पत्नी-बेटे को जिंदा जलाकर मार डाला, दहेज नहीं मिलने पर कर दी हत्या

Kunti Dhruw
4 Jan 2022 3:02 PM GMT
दरिंदगी: गर्भवती पत्नी-बेटे को जिंदा जलाकर मार डाला, दहेज नहीं मिलने पर कर दी हत्या
x
दहेज के लिये ससुराल वालों ने दरिंदगी की सारे हदें पार करते हुए।

दहेज के लिये ससुराल वालों ने दरिंदगी की सारे हदें पार करते हुए एक गर्भवती महिला को पुत्र समेत जलाकर मार डाला। घटना के बाद ससुराल के सभी सदस्य फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घर के अंदर बिस्तर से मां रंजन देवी (27) और उनके बेटे प्रभव आशीष (3) का जला हुआ शव बरामद किया। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की कुसहा पंचायत में मंगलवार को यह दर्दनाक घटना घटी। मृतका 8 माह की गर्भवती भी थी। मृतका के मायके वालों ने दोनों को जिंदा जला देने का आरोप लगाया है।

मंगलवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच मयूरवा में कुछ पड़ोसियों ने अनंत यादव के घर के एक कमरे से धुआं उठता देखा। लोग जैसे ही अंदर गए उनके होश उड़ गए। एक बिस्तर पर महिला और एक बच्चे का जला हुआ शव था। इसके बाद पुलिस और मृतका के परिजनों को भी सूचना दी गई।
मृतका रंजन कुमारी बभनगामा पंचायत के गनेशपुर मलहनमा निवासी महेंद्र यादव की पुत्री है। चार साल पहले उसकी शादी मयूरवा के अनंत यादव के पुत्र आशीष कुमार के साथ 2017 में हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पांच लाख रुपया दहेज के लिए ससुराल वाले रंजन को प्रताड़ित कर रहे थे। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। अभी आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story