बिहार

बिहार के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

Admin4
13 Sept 2023 12:26 PM IST
बिहार के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना
x
समस्तीपुर/पूसा। समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलो में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। इस अवधि में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में हल्की वर्षा हो सकती है। हलांकि आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने मंगलवार को 17 सितम्बर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। औसतन 10 से 15 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलेगी। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 80 से 85 एवं दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री एवं न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
Next Story