
x
जनता से रिश्ता : सेना भर्ती की अग्निपथ य़ोजना के खिलाफ देश भर में हिंसा और हंगामा के साथ विरोध किया गया। बिहार में भी जमकर बबाल हुआ और ट्रेनें जलाई गईं। इसके लिए बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता रामसूरत राय ने विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया है। बिहार के मुजफ्फरपुर में भू राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि राजनैतिक गुंडों ने युवाओं के आन्दोलन पर कब्जा कर लिया है और PM नरेन्द्र मोदी को बदनाम करने के लिए तुच्छ राजनीति हो रही है। आज मंगलवार को विश्व योग दिवस समारोह में पहुंचे बीजेपी से मंत्री रामसूरत राय ने युवाओं के प्रदर्शन में आतंकियों का हाथ होने की भी आशंका जताई है। मंत्री ने इसके लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।
सोर्स-hindustan
Next Story





