
x
Delhi दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह मंगलवार को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली स्थित आवास पर तय की गई है। सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह की इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरा विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की इच्छा को लेकर है।
पवन सिंह लंबे समय से एनडीए समर्थक माने जाते रहे हैं और उन्होंने कई मौकों पर भाजपा व उसके सहयोगियों के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया है। अब जब बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो रही हैं, तो पवन सिंह भी राजनीतिक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार दिख रहे हैं।
आरा विधानसभा सीट पर पिछले 25 वर्षों में 20 साल तक भाजपा का कब्जा रहा है। यह भोजपुर का वहीं क्षेत्र है, जहां विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबसे पहले साल 2000 में सफलता मिली थी। तब से अमरेंद्र प्रताप सिंह ने यहां से जीत का चौका लगाया। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने यहां से पांचवीं बार जीत हासिल की थी।
ध्यान देने वाली बात यह है कि पवन सिंह का भोजपुर इलाके में बड़ी संख्या में फैन बेस है। भोजपुरी सिनेमा के जरिए उन्होंने आम जनता के बीच गहरी पकड़ बनाई है। अगर एनडीए पवन सिंह को आरा से उम्मीदवार बनाती है, तो यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है, क्योंकि यह सीट राजनीतिक रूप से हमेशा से चर्चा में रही है। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों का राजनीति में आना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ जैसे कलाकारों ने राजनीतिक अखाड़े में सक्रिय रूप से कदम रखा है।
Tagsपवन सिंहआरा विधानसभा सीटबिहार विधानसभा चुनाव 2025एनडीएआरएलएसपीउपेंद्र कुशवाहाभोजपुरी सिनेमाराजनीतिक प्रवेशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





