बिहार

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता होंगे सम्मानित

Shantanu Roy
14 Aug 2022 11:50 AM GMT
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता होंगे सम्मानित
x
बड़ी खबर
अररिया। अररिया कृषि उत्पादन बाजार समिति के प्रांगण स्थित पुलिस लाइन में जिला पुलिस कप्तान की ओर से मुहर्रम के दौरान उल्लेखनीय विधि व्यवस्था और प्रदर्शन करने वाले जिले के पुलिस अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ व्यवसायियों को सम्मानित किया जायेगा।जानकारी एसपी अशोक कुमार सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय पुलिसिंग को लेकर पुलिस के अधिकारी और जवान को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा,जिससे उत्कृष्ट पुलिसिंग को लेकर प्रेरणा मिल सके।उन्होंने कहा कि मुहर्रम समेत अन्य पर्व त्यौहारों के समय विभिन्न सामाजिक संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ व्यवसायियों की भूमिका काफी अग्रणी रह रही है।इसको लेकर वैसे सामाजिक कार्यकर्ता और संगठनों को भी सम्मानित किया जायेगा।
Next Story