बिहार

करोड़ों की लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 14 आरोपी गिरफ्तार, 40 kg सोना बरामद

Shantanu Roy
13 Sep 2022 10:17 AM GMT
करोड़ों की लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 14 आरोपी गिरफ्तार, 40 kg सोना बरामद
x
बड़ी खबर
वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने श्री कृष्णा ज्वेलर्स में करोड़ों की हुई लूट का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 14 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपी लूटा हुआ माल समस्तीपुर में शॉप खोलकर बेच रहें थे। वहीं पुलिस ने करोड़ों का समान जब्त किया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ढाई महीने की छानबीन के बाद पुलिस को दुकान खोलकर लूट का माल बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस में वहां पर छापेमारी कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले में चोरी करने की साजिश समस्तीपुर में रची गई थी। इस कांड के मास्टर माइंड चन्दन सोनार ने जेल से छुटने के बाद साजिश रची थी। चन्दन सोनार कई बैंक लूट सहित अन्य मामलों में फरार था। पुलिस ने इस मामले में 27.30 किलोग्राम चांदी, 43 हजार 120 रुपए कैश, हथियार और 2.7 किलोग्राम सोना जब्त किया है। बता दें कि 2 जून 2022 को हथियारबंद आरोपियों ने श्री कृष्णा ज्वेलर्स से 100 किलो चांदी, 2 लाख रुपए नगद, 5 किलो सोना, 50 लाख रुपए के जेवरात लूटे थे। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।
Next Story