बिहार

बबलू दास हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Admin Delhi 1
25 Jun 2022 1:06 PM GMT
बबलू दास हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
x

किशनगंज क्राइम न्यूज़: शहर के कजलमनी श्मशान काली मंदिर के समीप शुक्रवार को बबलू दास का शव मिलने के मामले का उद्भेदन 12 घंटे के भीतर सदर पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से शनिवार को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भागने के फिराक में था। एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु के निर्देश पर सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में अवर निरीक्षक संजय कुमार यादव शामिल थे।

शुक्रवार को शव मिलने के बाद पुलिस के द्वारा कांड सं-244/22 दर्ज किए जाने के बाद पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गई थी। इस क्रम में मृतक के परिजन से जानकारी लेने पर बताया था कि मृतक बबलू को परिजनों ने पांच युवकों के साथ देखा था। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और घटना के 12 घंटे के अंदर एक आरोपी बोरोदा मुर्मु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

Next Story