बिहार

पुलिस ने मोकामा विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में जाली नोट पकड़े

Teja
24 Oct 2022 12:52 PM GMT
पुलिस ने मोकामा विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में जाली नोट पकड़े
x
पटना. मोकामा विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में जाली नोट पकड़े गये हैं। लखीसराय में पुलिस ने 29 लाख जाली नोट जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मोकामा विधानसभा चुनाव में इस जाली नोट को खपाने की तैयारी थी।
मिली जानकारी के अनुसार लखीसराय पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर उसके पास से 29 लाख का जाली नोट बरामद किया है। इस नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर भी छपी है। इसके साथ ही पुलिस ने इन लोगों की निशानदेही पर एक मशीन को भी बरामद किया है। पुलिस इस गिरोह का उद्भेदन और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।
मामले को लेकर एसपी पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी नकली नोट का करोबार करने शहर के होटल आकाश में आए हुए हैं। इसी सूचना पर एएसपी इमरान मसूद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। इसके बाद होटल आकाश में छापेमारी की गई। यहां से मनीष कुमार एवं माधुरी कुमारी को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया। फिर इसके निशानदेही पर नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर राहुल सिंह और सतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
इनके पास से भी भारी मात्रा में जाली नोट बरामद किया गया। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि सभी जाली नोट ब्लैक हैं, जो केमिकल से साफ किया जाता है। फिर उसे बाजार में खपाया जाता है। एसपी ने कहा कि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
Next Story