बिहार

लूट के मामले में दो अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

Admin Delhi 1
30 July 2023 12:31 PM IST
लूट के मामले में दो अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
x

गया न्यूज़: वजीरगंज में सड़क अवरुद्ध कर अपराधियों की ओर से लूट मामले में संध्या पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी की ओर से जारी 15 जुलाई को व्यवसायी लाल मोहन अपनी बच्ची के साथ बाईक से वजीरगंज लौट रहे थे, गया - राजगीर एनएच 82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत् प्रताप लाईन होटल के पूर्व तीन अपराधियों ने बाईक को रोककर छीनतई की , जिसमें एक स्मार्ट फोन तथा 45 सौ रूपये नकद की लूट हथियार का भय दिखाकर किया.

इस संबंध में मामला दर्ज होने के बाद वजीरगंज कैंप डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी अनुसंधान के दरम्यान मुफसिल थाना अंतर्गत् मनियारा निवासी शशिकांत यादव एवं आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

घर में घुसे युवक को किया पुलिस के हवाले

खिजरसराय थाना क्षेत्र के रौनिया गांव के रामप्रीत यादव के घर में एक युवक शराब के नशे में घुस गया. गृह स्वामी ने घर में खटपट की आवाज होने पर उक्त युवक को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

इस मामले में रामप्रीत यादव ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है इस संबंध में खिजरसराय थाना प्रभारी फहीम आजाद खान ने बताया के युवक मंडई गांव के पिंटू कुमार है उसे जेल भेज दिया गया

Next Story