बिहार

पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ कुख्यात को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
6 April 2023 11:08 AM IST
पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ कुख्यात को किया गिरफ्तार
x

जमुई: नरपतगंज थाना पुलिस ने दुनिया टोला चौक से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वांछित अपराधी अजय पासवान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वांछित अपराधी अजय पासवान चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे थे।इसी क्रम में पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दिवा गश्ती में लगी पुलिस ने सूचना के सत्यापन को लेकर आज छापेमारी करते हुए अजय पासवान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अजय पासवान पिता - ललन पासवान फुलकाहा थाना क्षेत्र के मधुरा उत्तर वार्ड संख्या एक का रहने वाला है। इस बात की पुष्टि अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने भी की।

जानकारी के अनुसार नरपतगंज पुलिस की दीवा गश्ती टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि दुनिया टोला के पास में एक व्यक्ति चोरी का मोटरसाइकिल खरीद बिक्री के लिए ग्राहक खोज रहा है। सूचना के सत्यापन को लेकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर गाड़ी के साथ पकड़ा। गाड़ी से संबंधित कागजात मांगने पर किसी तरह का कोई कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अजय पासवान ने बताया कि गाड़ी चोरी की है। पुलिस से बचने के लिए गाड़ी का नंबर बदलकर हुआ चला रहा था। मोटरसाइकिल चोरी की घटना में थाना से जेल जा चुका है।

एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।इनके खिलाफ शराब,मोटरसाइकिल चोरी एवं लूट के सुपौल थाना में दो, फुलकाहा थाना में 5 मामले दर्ज हैं। वर्तमान में फुलकाहा थाना के एक कांड में वांछित अभियुक्त है। मोटरसाइकिल चोरी एवं लूट के एक सक्रिय अपराधी है और अररिया जिला पुलिस को इनकी कई दिनों से तलाश थी। मामले में नरपतगंज थाना में कांड दर्ज कर पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story