बिहार

पत्रकार हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य शूटर को दबोचा

Admin4
23 Aug 2023 7:08 AM GMT
पत्रकार हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य शूटर को दबोचा
x
अररिया। बिहार के अररिया जिले के पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पहले चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विमल यादव हत्याकांड में नामजद आरोपी को नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी अर्जुन शर्मा को गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा पर जोगबनी थानान्तर्गत चाणक्या चौंक से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन शर्मा का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पत्रकार हत्या मामले में यह मुख्य शूटर की भूमिका निभाई थी। शुक्रवार की सुबह जिले के रानीगंज स्थित दैनिक अखबार के संवाददाता विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने पत्रकार के घर पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना में विमल यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में दो आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं। बता दें कि पत्रकार विमल यादव के भाई गब्बू यादव की साल 2019 में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में विमल यादव मुख्य गवाह थे।
Next Story