बिहार

मुंगेर में शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लग्जरी कार को किया जब्त

Ritisha Jaiswal
15 Jun 2022 3:42 PM IST
मुंगेर में शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लग्जरी कार को किया जब्त
x
मुंगेर के बरियारपुर बाजार स्थित तीन बटिया चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 275 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरप्तार किया। पु

मुंगेर के बरियारपुर बाजार स्थित तीन बटिया चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 275 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरप्तार किया। पुलिस ने एक कार भी जब्त किया है। तस्कर कार से ही शराब लेकर जा रहा था। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब मुंगेर जाने वाला है। सूचना पर तीन बटिया चौक पर गाडिय़ों का सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मुंगेर की तरफ जाने वाली उजले रंग की कार की जांच की गई। जांच के क्रम में वाहन से भारी मात्रा अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वाहन चालक सह शराब तस्कर शेरपुर बासुदेवपुर थाना के क्षेत्र का अंशु कुमार का। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि शराब बंगाल से लेकर आ रहे था। बरामद शराब कई ब्रांडेड कंपनियों का है।

बंगाल से मुंगेर तक कई चेक पोस्ट, नहीं मालूम चला
पश्चिम बंगाल से मुंगेर आने के क्रम में दो राज्यों और कई जिलों की सीमा पार कर तस्कर मुंगेर पहुंचा था। हैरत की बात है कि पश्चिम बंगाल से मुंगेर तक कहीं पर कोई चेकिंग नहीं हुई। चेक पोस्टों पर वाहनों की जांच नहीं हुई। बरियारपुर पुलिस एक्टिव नहीं होती तो शायद यहां भी तस्कर कामयाब हो जाता, पर ऐसा नहीं राज्यों की पुलिस को चकमा देने वाला शराब तस्कर मुंगेर पुलिस के बिछाए जाल में फंस गया।
मुंगेर के सिंघिया बाजार में तैनात पुलिसकर्मी
चेक पोस्टों पर तैनात पुलिस संरक्षण में शराब का अवैध धंधा फल-फूल रहा है। शहर से प्रखंड के गांव तक अवैध शराब का हब बन गया है। पुलिस के सामने इन तस्करों को पकडऩा किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि, शराबबंदी के बाद पुलिस ने कई तस्करों को पकड़ा भी है, इसके बाद भी यह धंधा रूक नहीं रहा है। जिले के सभी नौ प्रखंडों में शराब की खुलेआम होम डिलीवरी हो रही है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि जो भी शराबबंदी कानून के खिलाफ काम करेगा उस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। हालांकि, कुछ ही मामलों में शराब जब्त करने के साथ शराबियों पर कार्रवाई हो रही है।
जिले के शहरी इलाके के किला परिसर, लल्लू पोखर, चुआ बाग, विदवारा, सफियाबाद, हसनगंज, गुलजार पोखर इस्माइलपुर, गौरीपुर, हेरूदियारा, पूरवसराय, वसंती तालाब, शादीपुर, माधोपुर, लालदरवाजा, के अलावा टीकारामपुर, तारापुर दियारा, मनियारचक, कटरिया, गढ़ीरामपुर, नौवागढ़ी उत्तरी, भगत चौकी, भैसाकोल, जमालपुर के दौलतपुर, ईस्ट कालोनी, खडग़पुर के आइबी रोड, पहाड़ी क्षेत्र, टेटिया बंबर और धरहरा का पहाड़ी इलाके में धंधा चल रहा है।
शराब से जुड़े धंधेबाज अब भी नए स्टाइल में धंधे का संचालन कर रहे हैं। खासकर खडग़पुर क्षेत्र के नक्सल प्रभावित पहाड़ी के तराई में रहने वाले लोगों द्वारा चोरी-छिपे शराब बनाने का धंधा चल रहा है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में रहने वाले शराब निर्माण से जुड़े लोग अब महिलाओं को इस धंधे में उतार दिया है। जहां शाम ढलते ही महिलाएं थैले में शराब लेकर हवेली खडग़पुर क्षेत्र के हाट परिसर, कालेज परिसर के पीछे मनी नदी के किनारे स्थित झाडिय़ों में बैठकर शराब उपलब्ध करा देते हैं। महिला होने के कारण लोगों को शक नहीं होता है।
सभी चौकीदार से लेकर थानेदार तक अलर्ट किया गया है। शराब तस्करों और बनाने वालों पर सख्ती के साथ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। उत्पाद विभाग की पूरी टीम शराब की खोज में लगातार छापेमारी कर रही है। इसका परिणाम भी दिख रहा है। अवैध तरीके से निर्माण हो रहे शराब भट्ठियों को लगातार ध्वस्त किया जा रहा है। तस्करी करने वाले और अवैध निर्माण में लगे लोगों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। -जग्गुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी, एसपी।।


Next Story