बिहार

अपराध की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin4
17 March 2024 4:29 PM IST
अपराध की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
मोतिहारी। मोतिहारी पुलिस को एक सफलता हाथ लगी जहां पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस एक बाइक के साथ बरामद किया है।
चारों बदमाश को पुलिस ने जितना थाना क्षेत्र के बनकटवा कोदरकट मार्ग से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान लखौरा थाना क्षेत्र के निखिलेश कुमार, वकील कुमार, निक्की कुमार और अमन कुमार के रूप में की गई। मामले में गिरफ्तार सभी बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
Next Story