बिहार

पुलिस ने व्यवसायी लूटकांड मामले में पांच लोगो को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
31 Oct 2022 12:07 PM GMT
पुलिस ने व्यवसायी लूटकांड मामले में पांच लोगो को किया गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़: बिहार में गया जिला पुलिस ने एक व्यवसायी से हुयी लूट मामले में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने रविवार को यहां बताया कि 28 अक्टूबर को झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज के व्यवसायी निखिल कुमार के साथ अपराधियों ने गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र में 09 लाख 40 हजार रुपए लूट लिये थे। इसके बाद निखिल कुमार के द्वारा घटना की सूचना डोभी पुलिस को दी गई। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक विशेष टीम ने डोभी थाना क्षेत्र से हिमेश कुमार उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। पिंटू की गिरफ्तारी के बाद राहुल कुमार एवं देवन यादव ,पिंटू कुमार की मां कैली देवी,व्यवसायी के चालक निखिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूट की राशि 06 लाख 30 हज़ार रुपये , दो बाइक, चार मोबाइल और एक कार भी बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि घटना के मुख्य सरगना पिंटू कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरूद्ध गया जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है। अन्य अपराधियों का भी अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta