
x
मुजफ्फरपुर। जिले के सकरा थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर लूटपाट और आर्म्स खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। इसकी जानकारी सकरा थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी अबु सैफी मुर्तुजा ने दी है।
उन्होंने बताया की पकड़े गए अपराधियों की पहचान सरमस्तपुर के रवि कुमार , अनिकेत कुमार, सुजावलपुर के आदित्य कुमार, गन्नीपुर बेझा के इस्माइल और विकास कुमार के रूप में हुई है। पुछताछ के बाद इन सभी को जेल भेजने की कवायद की जा रही है।
उन्होंने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की ये लोग लूटपाट करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और साजिश भी रच रहे हैं। उन्होंने टीम के साथ पहले इस्माइल को दबोचा। उसकी निशानदेही पर विकास की गिरफ्तारी हुई। उसके मोबाइल से एक कट्टा का फोटो मिला।
उसने बताया की ये कट्टा उसने आदित्य को बेचा है। फिर आदित्य समेत अन्य को दबोचा गया। प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया की सभी का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसके बाद जेल भेजा जाएगा।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Tagslatest news

Admin4
Next Story