बिहार

मिन्हाज हत्याकांड में पांच आरोपियों को ब्लॉक चौक से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
9 Oct 2022 5:42 PM GMT
मिन्हाज हत्याकांड में पांच आरोपियों को ब्लॉक चौक से पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
किशनगंज। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के अलताबारी के मिन्हाज की हत्या मामले में पुलिस ने रविवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मोईन अनवर, इसरार अनवर, अहरार आलम, शहरयार प्रवाज व मुब्सीर अरफान अलताबारी का रहने वाला है। आरोपियों को ब्लॉक चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के द्वारा इस कांड का अनुसंधान जारी है। एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आज बताया कि 28 सितम्बर को संध्या 7 बजे ब्लॉक चौक के पास कट्टा पुल पर मिन्हाज आलम कोे घायल अवस्था में राहगीरो के द्वारा देखा गया। जिसके बाद उनके परिजनों को मोबाईल के माध्यम से सूचित किया गया। मिन्हाज के परिजन किशनगंज सदर अस्पताल आये वहां से बेहतर इलाज हेतु उन्हें सिलीगुड़ी ले जाया गया। 29 सितम्बर को सिलीगुड़ी में इलाज के क्रम में मिन्हाज की मृत्यु हो गयी। इस संबंध में मिन्हाज की पत्नी शादमा आजमी बड़ा अलताबाड़ी बहादुरगंज निवासी के लिखित आवेदन पर 29 सितंबर को सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। जिसमे मास्टर मकसूद आलम सहित छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया था।
एसपी ने बताया कि इसके पूर्व एक महीना एक्कीस दिन पहले मिन्हाज के बहनाई शकील अख्तर की मृत्यु हुई थी। मृतक मिन्हाज की पत्नी व परिजनों का कहना है कि इन आरोपियों के द्वारा ही पूर्व में शकील अख्तर की हत्या की गयी थी। इस बात को लेकर मृतक मिन्हाज के परिजन एवं आरोपियों के परिजन के बीच पंचायती हुई थी लेकिन आरोपियों के द्वारा पंचायती न मानने के उपरान्त मिन्हाज आलम ने न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में एक वाद दर्ज करवाया था। जिसकी पैरवी मिन्हाज आलम के द्वारा किया जाता था। मिन्हाज के द्वारा अपने बहनोई के केश में पैरवी करने के कारण पकड़े गए व्यक्ति के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मिन्हाज आलम की हत्या करने की योजना बनायी गई। जब मिन्हाज संध्या में न्यायालय से घर जा रहे थे तब आरोपियों ने ब्लॉक चौक के पास घटना को अंजाम दिया। डीएम श्रीकांत शास्त्री, एसपी डॉ इनाम उल हक मेगनु व एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता रविवार को मृतक व्यक्ति मिन्हाज आलम के अलताबारी स्थित आवास पहुंचे। डीएम व एसपी मृतक की पत्नी व परिजनों से मिलें। डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी डॉ० मेगनु ने कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। आपको हर हाल में न्याय मिलेगा। दोषियों को कड़ी सजा दिलवायी जाएगी। कानून पर भरोषा रखें। हिम्मत बनाये रखें। अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Next Story