बिहार

पुलिस ने हत्याकांड के सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

Admin4
6 May 2023 11:59 AM GMT
पुलिस ने हत्याकांड के सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार
x
पटना। पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र की है। जहां पिछले महीने हुआ अर्जुन सिंह हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, बीते 18 अप्रैल को पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान गोलंबर स्थित प्यारे लाल के बाग में अर्जन सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया गया था। वहीं इस घटना को अंजाम शार्प शूटर द्वारा दिया गया था।
बता दें कि, इस मामले में कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में शामिल सभी पांच आरोपियों के साथ एक लोडेड पिस्टल, 5 जिन्दा कारतूस, पांच मोबाइल और दो बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि विजय पांडेय और अर्जुन सिंह के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद को जड़ से खत्म करने के लिए विजय पांडेय ने तीन लाख की सुपारी देकर शार्प शूटर को हायर कर मकान बना रहे अर्जुन सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या करवा दी थी।
Next Story