बिहार
पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 4 अपराधी को गिरफ्तार किया
Admindelhi1
11 March 2024 12:14 PM IST

x
छपरा: छपरा के तरैया पानापुर नहर के पास से पुलिस ने लूट की योजना बनाते 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी गौरव मंगला ने बताया कि तरैया पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर पर कुछ अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे है। इसके बाद छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार किया गया।
अपराधियों के पास से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, चाकू और मोबाइल बरामद किया गया। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। इसके अलावा अपराधियों ने कई और लूट और आपराधिक मामले में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है।
गिरफ्तार अपराधियों में आदर्श कुमार पिता- सरोज प्रताप सिंह, रितिक कुमार यादव पिता- बिरेन्द्र राय, रोहित साह पिता-राकेश साह, रंधीर कुमार पिता-गोपाल राय शामिल है।
Tagsबिहारछपरापुलिसडकैतीयोजना4 अपराधीगिरफ्तारतरैयापानापुर नहरलूट4 अपराधियोंBiharChaprapolicerobberyplan4 criminalsarrestedTaraiyaPanapur Canalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





