बिहार

मौत का जहरीला जाम! 50 जगहों पर ताबड़तोड़ छापा, 19 गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 Nov 2021 10:37 AM IST
मौत का जहरीला जाम! 50 जगहों पर ताबड़तोड़ छापा, 19 गिरफ्तार
x
जहरीली शराब पीने से 15 दिन में 40 लोगों की मौत.

पटना: बिहार के गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण में पिछले दो दिन में जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत हो गई. ये घटनाएं बिहार में शराब बंदी के दावों की पोल खोल रही हैं. पिछले 15 दिन में बिहार में 40 लोगों की मौत हुई है. वहीं, इन घटनाओं पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्ती दिखाते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जहरीली शराब से हो रहीं मौतों को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई. नीतीश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को हाल ही में हुई जहरीली शराब की घटनाओं के संबंध में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को दोषी अधिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है.
उधर, गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा, 11 लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा, अभी तक जो तथ्य समाने आए हैं उससे पता चलता है कि स्प्रिट से शराब बनाने का प्रयास किया गया. FSL रिपोर्ट आने के बाद हम पुख्ता बता सकते हैं, लोगों के बयान के आधार पर मौतें जहरीली शराब से हुई हैं, इसकी आधिकारिक तौर पर अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है.
वहीं, गोपालगंज के SP आनंद कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटों से जिले में शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, 50 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा गया है, जिसमें 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 270 लीटर देशी शराब बरामद हुई. और 6 वाहनों को जब्त किया गया है.
आनंद कुमार ने कहा, मामले की जांच में अगर किसी भी पुलिस की लापरवाही सामने आएगी तो हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. अभी तक 3 लोग की गिरफ्तारी हुई है और इसमें जितने लोग शामिल है उन्हें हम जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story