बिहार

बिहार के 3 मंदिरों में फेंके गए मांस के टुकड़े

Admin Delhi 1
4 July 2023 7:14 AM GMT
बिहार के 3 मंदिरों में फेंके गए मांस के टुकड़े
x

बिहार न्यूज: शांति भंग करने के इरादे से अज्ञात लोगों ने बिहार के औरंगाबाद जिले में तीन मंदिरों में मांस के टुकड़े फेंके। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार को हसपुरा ब्लॉक के हसपुरा व अमझर शरीफ पंचायत में घटी। असामाजिक तत्वों ने एक दुकान पर स्थानीय मुखिया और एक राजनीतिक दल के खिलाफ नारे वाला एक पोस्टर भी चिपका दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। मंदिर से मांस के टुकड़े को हटाने के बाद परिसर को धोया गया।

औरंगाबाद के जिला मजिस्ट्रेट सुहर्ष भगत ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। हमने दोनों पक्षों को बुलाया है और उनसे इस तरह के उकसावे से बचने की अपील की है। ग्रामीण हमारा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमने क्षेत्र में मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की है और उनसे हर दो घंटे में स्थिति रिपोर्ट देने को कहा है। हमने शांति बनाए रखने के लिए रविवार शाम को फ्लैग मार्च भी किया।

भड़काऊ पर्चे के बीच में ‘हसीना खातून मत घबराना, तेरे साथ सारा जमाना’ भी लिखा गया है। रविवार (2 जुलाई) को जब घटना की जानकारी स्थानीय निवासियों को हुई तो वो भड़क गए। मंदिरों में मांस का टुकड़ा मिलने की सूचना से आस-पास के गाँव में भी तनाव फ़ैल गया। नाराज लोगों ने हसपुरा बाजार बंद रखा। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँची। DM और SP ने नाराज लोगों को समझाने की कोशिश की। भारी फ़ोर्स ने तनावग्रस्त इलाके में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने धर्म स्थल से मांस के टुकड़े भी साफ़ करवाए।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। लोगों को समझा रहे मौके पर मौजूद सीनियर अधिकारियों ने इसे किसी शरारती तत्व की करतूत बताया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना इलाके में तनाव फैलाने की करतूत थी जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। जाँच के लिए डॉग स्क्वाड, FSL टीमों की मदद ली जा रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है।

Next Story