बिहार

मजदूरी कर वापस घर लौट रही महिला को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत

Rani Sahu
12 Aug 2023 3:54 PM IST
मजदूरी कर वापस घर लौट रही महिला को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत
x
समस्तीपुर: समस्तीपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से आ रहे पिकअप वैन ने एक महिला को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला मजदूरी कर वापस घर लौट रही थी इसी दौरान हादसा हो गया। घटना विभूतिपुर के सिंघिया घाट-दलसिंहसराय मुख्य पथ पर शिवनाथपुर चौक के पास की है।
मृतक महिला की पहचान सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के वार्ड 14 भीड़ी टोल निवासी रामबाबू पासवान की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम सोनी देवी मजदूरी कर पैदल ही घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान पिकअप ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के बाद फरार हुए ड्राइवर और पिकअप वैन को तलाश कर रही है।
Next Story