
मामला मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच का है जहां डॉ अतुल शेखर ने यहीं की एक MBBS छात्रा को प्रेम जाल में फंसा कर दो साल तक यौन शोषण किया। कुछ महीनों से MBBS छात्रा लगातार उससे शादी के लिए दवाब बना रही थी लेकिन करीब दो महीने पहले आरोपित डॉक्टर शादी करने से मुकर गया। इस बात की जानकारी छात्रा ने अपने घरवालों को दी। मजबूरन अहियापुर थाने में डॉ अतुल शेखर को आरोपित करते हुए उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने गया से किया गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि अहियापुर थाने में डॉ अतुल शेखर को आरोपित करते हुए उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ अतुल शेखर ने MBBS छात्रा को शादी का झांसा देकर दो वर्ष यौन शोषण किया लेकिन जब MBBS छात्रा ने जब शादी की बात कही तो डॉक्टर शादी के वादे से मुकर गया। इतना ही नहीं आरोपित डॉक्टर अतुल शेखर ने अपना ट्रांसफर SKMCCH से MMC गया करवा लिया। डॉ अतुल यहां जूनियर डॉक्टर पद पर था। गुरूवार को केस की जांच पदाधिकारी विनीता कुमारी आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार करने गया पहुंची। पुलिस के साथ पीड़ित MBBS छात्रा भी थी। अहियापुर थाने की पुलिस ने आरोपी डॉ अतुल शेखर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि डॉ अतुल शेखर खुद को बेकसूर बता रहा है। उसका कहना है कि उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है।
