बिहार

5 जुलाई कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली

Saba Naaz
2 July 2026 4:36 PM IST
5 जुलाई कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली
x

बिहार: भोजपुर जिले में 5 जुलाई को प्रस्तावित बहुजन महापंचायत को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। जगदीशपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद इस कार्यक्रम की तैयारी की गई थी, लेकिन जिला प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का हवाला देते हुए आवेदन खारिज कर दिया।

जानकारी के अनुसार यह महापंचायत जगदीशपुर प्रखंड के लाल बिहारी सिंह के टोला स्थित खेल मैदान में आयोजित होनी थी। आयोजन समिति ने इसके लिए जिला प्रशासन से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की मांग की थी और 30 जून को जगदीशपुर एसडीओ कार्यालय में औपचारिक आवेदन दिया गया था।

समिति की ओर से अभिषेक मेहता, रणविजय बहादुर, उमेश कुमार सिंह और लाल बहादुर महतो ने आवेदन दिया था, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी ने थाना प्रभारी और सीओ को निर्देश जारी कर कार्यक्रम की अनुमति निरस्त कर दी। प्रशासन का कहना है कि इस आयोजन में भारी भीड़ जुटने की संभावना थी, जिससे क्षेत्र में ट्रैफिक जाम और कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती थी।

इन्हीं कारणों को देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके बाद महापंचायत को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया गया है।

Next Story