बिहार

विकास के लिए एकजुट होकर वोट कर रही बिहार की जनता: मंत्री अशोक चौधरी

SHIDDHANT
7 Nov 2025 8:35 PM IST
विकास के लिए एकजुट होकर वोट कर रही बिहार की जनता: मंत्री अशोक चौधरी
x
Bihar बिहार। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा यह कहा है कि पूरा बिहार उनका परिवार है और इसी भावना के साथ राज्य में न्याय के साथ विकास की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हर घर में बिजली पहुंच रही है चाहे उसने हमें वोट दिया हो या नहीं। विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, यही न्याय के साथ विकास का असली मतलब है। मंत्री ने बताया कि आज राज्य के गांव-गांव में सरकार की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। हर घर नल का जल योजना के तहत लोगों को अब घर बैठे स्वच्छ पानी मिल रहा है। पहले जिस पानी के लिए महिलाओं को मीलों दूर चलना पड़ता था, अब वही पानी उनके नलों से बह रहा है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने स्वच्छता को लेकर भी बड़ा अभियान चलाया है। “हर घर में शौचालय बनवाए जा रहे हैं ताकि किसी को खुले में शौच के लिए न जाना पड़े। साथ ही ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है ताकि गलियों में पानी जमा न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मंत्री चौधरी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल बुनियादी सुविधाएं देना नहीं है, बल्कि समाज के हर तबके को आत्मनिर्भर बनाना है।
मंत्री अशोक चौधरी ने आईएएनएस से कहा, "जात-पात से ऊपर उठकर बिहार की जनता एकजुट होकर विकास के लिए वोट कर रही है। कब तक कोई जाति के आधार पर वोट देगा? सूरज, नदियां और जमीन जात-पात में भेदभाव नहीं करतीं, सबका पोषण समान रूप से करती हैं। अगर प्रकृति जात-पात नहीं करती तो हम क्यों करें? जनता यह बात अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने बताया कि पहले बिहार में विकास की बातें केवल कागजों पर होती थीं, लेकिन अब लोग खुद महसूस कर रहे हैं कि बदलाव हुआ है। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य हर क्षेत्र में सुधार हुआ है।
Next Story