बिहार

छत पर सोते रह गए लोग, घर के आगे गाड़ी लगाया गया

Shantanu Roy
7 July 2022 11:29 AM GMT
छत पर सोते रह गए लोग, घर के आगे गाड़ी लगाया गया
x
बड़ी खबर

छपरा। छपरा के मढौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर शेख टोली में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना बुधवार की रात्रि तकरीबन एक बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद सुबह में घर से दो किमी की दूरी पर शिवगंज रोड में मुख्य सड़क किनारे चोरो द्वारा फेंके गये खाली पेटी बॉक्स और गहने के पर्स फेंके हुए पाए गए।

वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घर की गृहिणी शाहजहां बेगम ने बताया कि घर मे मात्र चार महिला सदस्य के अलावे बच्चे रहते है, जो खाना खाकर छत पर सोये थे। छत के सहारे चोर घर मे प्रवेश कर गए। मुख्य गेट की कुंडी खोलकर घर मे चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बारे में गृहणी ने बताया कि बुधबार के रात 1 बजे के करीब सभी लोग छत पर सोये हुए थे तो घर के अंदर से आवाज आई। जग कर देखा गया तो कुछ लोग पेटी लेकर घर से बाहर निकल रहे थे।
हल्ला मचाए जाने पर सभी लुटेरे गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। लुटेरों ने चारपहिया वाहन पर समान लेकर जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। आधा दर्जन की संख्या में आए चोरो के घर का सारा सामान लेकर फरार हो गए।घर से चोरी गई समान कुछ दूरी पर नहर के किनारे फेंका मिला है। घटना के बाद पहुचे पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच किया जा रहा है।
Next Story