बिहार

दूसरे दिन भी नहर में नोट तलाशते रहे लोग

Admin Delhi 1
8 May 2023 6:30 AM GMT
दूसरे दिन भी नहर में नोट तलाशते रहे लोग
x

सासाराम: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद नहर में रविवार के दूसरे दिन भी लोग नोट की गड्डियां तलाशते देखे गए। बता दें कि शनिवार को मुरादाबाद नहर से नोटों का बंडल मिलने की बात सामने आने पर पूरे जिले में खलबली मची हुई है। नोटों का बंडल किसने फेंका और क्यों फेंका यह अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन नोट फेंके जाने के बाद पैसा गरीब तबके के लोगों के हाथ हीं लगा है। हालांकि नोट असली है या नकली इसकी भी पुष्टि नहीं हो पा रही है। जबकि मुफस्सिल थानाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान इस पूरे मामले को पूरी तरह से अब भी अफवाह बता रहे हैं तथा पुलिस प्रशासन को नहर से कुछ भी हाथ नहीं लगा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि 500, 200, 100 एवं दस के नोट नहर से मिले हैं। इसी सिलसिले में दूसरे दिन भी काफी संख्या में लोग मुरादाबाद नहर पहुंचकर नोटों की गड्डी तलाशते दिखाई दे रहे हैं।

काफी संख्या में लोग नहर के गंदे पानी में उतर कर खोजबीन कर रहे हैं तथा लोगों का मानना है कि किसी व्यक्ति द्वारा अपने बचाव में नोटों की गड्डियां नहर में फेंकी गईं है।बताते चले की शनिवार को नहर के आस पास खेल रहे बच्चो की नजर बहते पानी में नोटो पर पड़ी।शोर मचाने पर आसपड़ोस के लोग जुट गए और आव देखा न ताव झट से गंदे पानी में घुस कर नोटो का बंडल खोजने लगे।देखते ही देखते यह घटना जंगल में आग की तरह फैल गई और नौजवान से लेकर वृद्ध पुरुष तथा महिलाए तक एकत्रित होकर नहर के गंदे पानी में नोटो की बंडल खोजने लगे।कोई नोटो का चार बंडल तो कोई चार, पांच आदि बटोर लेकर जाने लगे।नोट ढूंढने का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।

मौजूद लोगो ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करते रहे।घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने का दौर पूरे दिन चलता रहा।लेकिन जब तक पुलिस पहुंची उन्हे कुछ हासिल नहीं हो पाया।हालांकि नोट उगलती नहर की घटनाएं दूसरे दिन भी एक अनबुझ पहेली बनी रही।किसी कुछ समझ में नही आ रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में नोटो का बंडल किसने फेका है।स्थानीय पुलिस इस घटना को अफवाह बता रही है।

Next Story