बिहार

सीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई

Shantanu Roy
25 Sep 2022 5:25 PM GMT
सीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई
x
बड़ी खबर
सीतामढ़ी। बिहार में बेगूसराय के तर्ज पर सीतामढ़ी में भी 2 लोगों पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुन गोलियां बरसाई है। हालाँकि इस दौरान भाग रहे दोनो बदमाशो को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई की है। जिसकी सूचना पर पहुंची सहियार थाना पुलिस द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से बदमाशो को मुक्त कराया गया और हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वही गोली से जख्मी हुए दोनो लोगो को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस द्वारा बदमाशो को मुक्त कराने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया गया। हालाँकि पुलिस दोनो जख्मी को मुक्त कराने में सफल रही।
इधर घटना की सूचना पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने मौके पर पहुंच लोगो को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशितो द्वारा स्थानीय चौक पर टायर जला आगजनी कर विरोध किया गया। इधर घटना की पुष्टि करते हुए एसपी हरकीशोर राय ने बताया की सहियारा थाना क्षेत्र के सहियारा पासवान टोला के समीप कहासुनी को लेकर बदमाशो द्वारा उमेश ठाकुर को गोली मार दी गई। वही भागने के दौरान बदमाशो ने धर्मेंद्र पासवान को भी गोली मार दी। दोनो को पुलिस हिरासत में ईलाज करवाया जा रहा है। हथियार और मोटरसाइकिल भी जप्त कर लिया गया है। दोनो घायलों का ईलाज सीतामढी के निजी अस्पताल में चल रहा है।
Next Story