बिहार

पेंशन और PF से जुड़ी समस्याओं का होगा त्वरित निपटारा

Saba Naaz
24 Jun 2026 8:36 PM IST
पेंशन और PF से जुड़ी समस्याओं का होगा त्वरित निपटारा
x

Bihar: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) पटना क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 29 जून को ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पटना क्षेत्राधिकार के 11 जिलों में एक साथ आयोजित होगा, जिसमें सदस्यों, पेंशनरों और नियोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पीएफ, पेंशन और बीमा से जुड़ी लंबित समस्याओं का त्वरित निपटारा करना और लोगों को ईपीएफओ की डिजिटल सेवाओं के बारे में जागरूक करना है। अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर सीधे लाभार्थियों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

ईपीएफओ द्वारा जारी सूची के अनुसार रोहतास में जेम्स इंग्लिश स्कूल डेहरी-ऑन-सोन, कैमूर में आरबीएस पब्लिक स्कूल दुर्गावती, भोजपुर में शारदा स्मृति शंभवना आवासीय उच्च विद्यालय आरा में शिविर लगेगा। बक्सर में शारीरिक शिक्षा कार्यालय और औरंगाबाद में सीडीपीओ कार्यालय दाउदनगर को केंद्र बनाया गया है।

इसके अलावा नालंदा में द राजगीर रेजिडेंसी, अरवल में जिला स्वास्थ्य समिति, गया में होटल तथागत बोधगया, नवादा में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल और जहानाबाद में मां लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन में भी शिविर आयोजित होंगे। पटना जिले के लिए नजरेथ हॉस्पिटल मोकामा में कार्यक्रम होगा।

ईपीएफओ ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।

Next Story