बिहार

पटना के 'कुली' को मिली दो सुरक्षागार्ड; जानिए कौन हैं ये धर्मा यादव

Shubhra Nandy
25 Nov 2026 7:36 AM IST
पटना के कुली को मिली दो सुरक्षागार्ड; जानिए कौन हैं ये धर्मा यादव
x
आतंकवाद के खिलाफ दिखाई बहादुरी
पटना : भारत में पहली बार, पटना के एक कुली, धर्मा कुली को उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए दो सुरक्षा गार्ड दिए गए हैं। इसके पीछे की वजह 2013 में पटना के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आयोजित 'हुंकार रैली' है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया था। उस कार्यक्रम के दौरान, पाकिस्तान के आतंकवादियों ने पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर एक धमाका किया, और उसके बाद गांधी मैदान में भी कई धमाके हुए। उस समय, आरा के रहने वाले धर्मा कुली ने अपनी जान की परवाह किए बिना, प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर धमाके के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों में से एक, इम्तियाज अंसारी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। तब से, उन्हें पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, और 2016 में उन पर जानलेवा हमला भी हुआ था। अपनी जान के खतरे को देखते हुए और सामान्य जीवन जीने या अपना काम जारी रखने में असमर्थ होने के कारण, धर्मा ने अदालत से अपने और अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई। इसके जवाब में, अदालत ने निर्देश दिया कि उन्हें दो सुरक्षा गार्ड दिए जाएं, एक सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) से और एक बिहार पुलिस से। धर्मा कुली भारत के पहले ऐसे कुली हैं जो रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का सामान उठाने का अपना काम दो सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में करते हैं।

लगातार मिलने लगी जान से मारने की धमकियां

बिहार के आरा निवासी धर्मा यादव वर्ष 1989 में अपने परिवार के भरण-पोषण और रोजगार की तलाश में पटना आए थे। तब से वे पटना जंक्शन पर कुली का काम कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। यात्रियों का सामान उठाकर परिवार की जरूरतें पूरी करने वाले धर्मा की जिंदगी में वर्ष 2013 में ऐसा मोड़ आया, जिसने उन्हें एक अलग पहचान दिला दी।धर्मा यादव वर्ष 2013 में उस समय चर्चा में आए थे, जब पटना में भाजपा की हुंकार रैली के दौरान सिलसिलेवार धमाकों से दहशत फैल गई थी। उस रैली को नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया था। धमाकों के मामले में धर्म ने साहस का परिचय देते हुए एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस घटना के बाद
धर्मा
की जिंदगी बदल गई। जानकारी के अनुसार, उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। वर्ष 2016 में उन पर जानलेवा हमला होने की बात भी सामने आई। सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण उनके लिए सामान्य जीवन जीना और अपनी आजीविका चलाना मुश्किल हो गया था। अपनी जान और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धर्म ने अदालत से गुहार लगाई। मामले में अदालत के निर्देश के बाद उन्हें दो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें एक राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और दूसरा बिहार पुलिस का जवान है।

अब सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में करेंगे काम

अब धर्मा यादव सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान उठाने का अपना काम कर सकेंगे। एक सामान्य रेलवे कुली को इस तरह व्यक्तिगत सुरक्षा उपलब्ध कराया जाना अपने आप में एक असाधारण मामला है। धर्मा की कहानी साहस, संघर्ष और आजीविका के अधिकार की मिसाल है। आतंकवाद के खिलाफ हिम्मत दिखाने वाले इस कुली को अपनी सुरक्षा के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। अदालत के निर्देश के बाद मिली सुरक्षा से उन्हें अपने दैनिक जीवन और रोजगार को जारी रखने में मदद मिलने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक धर्मा यादव यादव उर्फ धर्मा कुली को वर्ष 2016 में जीआरपी का एक सुरक्षाकर्मी मिला था। अप्रैल 2023 में बिहार पुलिस का दूसरा जवान उनकी सुरक्षा में उपलब्ध कराया गया।
Next Story