बिहार

पटना की महिला को प्राकृतिक बिल पास होने से महिलाओं में मिला हौसला

SANTOSI TANDI
26 Sep 2023 6:15 AM GMT
पटना की महिला को प्राकृतिक बिल पास होने से महिलाओं में मिला हौसला
x
महिलाओं में मिला हौसला
बिहार शहर के चांप ढाला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पण व वंदे मातरम गायन से हुआ.
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथों तक जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाएंगे. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पास होने से महिलाओं में काफी उत्साह है. प्रधानमंत्री के मन की बात के 105 वें एपिसोड को अधिक से अधिक जगहों पर सुनने व अन्य नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया. जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ का स्वागत करते हुए बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनायी जाएगी. उसी दिन बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के साथ लोकसभा कोर कमेटी की बैठक होगी. 2 अक्टूबर तक बूथ सशक्तीकरण अभियान, 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान व 5 अक्टूबर को कैलाशपति मिश्र के जन्म शती में सीवान से पांच सौ कार्यकर्ता पटना जाएंगे. मौके पर गोरेयाकोठी विधायक देवेश कांत सिंह, पूर्व मंत्री व्यास देव प्रसाद, प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, प्रो. अभिमन्यु सिंह, राजीव कुमार सिंह बिट्टू, महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, मुकेश सिंह , अनुराधा गुप्ता, शर्मानंद राम, धनंजय सिंह, सुशीला देवी, मंत्री रंजीत प्रसाद, आभा सिन्हा, आभा कुशवाहा, कुंदन सिंह, अखिलेश्वर पांडे, डॉ. सौरभ सिंह, राम पुकार चौहान, मनोज राम, सरोज सिंह राणा, अनुरंजन मिश्र, प्रेम मांझी, उमाशंकर साह, वीर बहादुर कुशवाहा, पंकज सिंह, प्रमोद तिवारी, दिलीप गुप्ता, रविंद्र सिंह, दीनानाथ पटेल, देवेंद्र गुप्ता थे.
Next Story