बिहार

पटना: आंखफोड़वा कांड के पीड़ितों ने निकाली न्याय रैली

Soni
11 March 2022 12:55 PM GMT
पटना: आंखफोड़वा कांड के पीड़ितों ने निकाली न्याय रैली
x

मुजफ्फरपुर आंखफोड़वा कांड के कई पीड़ित शुक्रवार को बिहार सिविल सोसाइटी के बैनर तले न्याय यात्रा निकालकर पटना पहुंचे। बिहार सिविल सोसायटी के अध्यक्ष चंद्रकिरण किशोर पाराशर ने भास्कर को बताया कि- 'मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल कांड के 110 दिन पूरे हो गए हैं। इस बीच पटना हाईकोर्ट ने हमारे द्वारा दायर जनहित याचिका में दिए गए निर्देश के आलोक में प्रत्येक मरीज को एक लाख रुपए दिया जाना अपर्याप्त है।

इस प्रतिनिधिमंडल में आचार्य चंद्र किशोर पराशर के अलावा युवा संघर्ष शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अनय राज, भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अमित कुमार मुनमुन, राष्ट्रीय जन जन पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव और जिला प्रधान महासचिव संजय कुमार, हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा, डा. आशा भारती, वंदे मातरम वाहिनी के जिला संयोजक राजा बाबू सहित कई मौजूद रहे।

Next Story