बिहार

Patna: जदयू-भाजपा शासन में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: नीतीश कुमार

Admindelhi1
31 May 2025 10:29 AM IST
Patna: जदयू-भाजपा शासन में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: नीतीश कुमार
x
"जदयू-भाजपा सरकार में जो काम हुआ वह आज तक नहीं हुआ"

पटना: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बिहार के बिक्रमगंज में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जोरदार स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बीते 20 साल के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में बहुत काम हुआ है। नीतीश कुमार ने कहा कि जब 24 नवम्बर 2005 को राजग की सरकार बनी, जिसमें भाजपा और जदयू शामिल रही, उसके पहले जो सरकारें थी, उन्होंने राज्य में कोई काम नहीं किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कितनी बड़ी संख्या में महिलाएं दिख रही हैं। इसके पहले वालों ने कोई काम किया था क्या ? जब से हम लोग सरकार में आए तब से हमने सबके लिए काम किया है । हम लोग पूरे तौर से बिहार के विकास में लगे हैं और अच्छे से काम हो रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कार्य किया गया।

सड़क, पुल, पुलिया का बड़े पैमाने पर निर्माण कराया गया। पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया गया। गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया। अभी हाल में, कुछ नई बसावटें और कुछ नये घर बन रहे हैं। इस साल जून तक हर घर बिजली, हर घर शौचालय और हर घर नल का काम पूरा कर लिया जाएगा।

Next Story