बिहार

Patna: लूटपाट की साजिश रच रहे दो बदमाश गिरफ्तार

Bharti Sahu 2
7 Jun 2024 1:08 PM IST
Patna: लूटपाट की साजिश रच रहे दो बदमाश गिरफ्तार
x
Patna News:सालिमपुर थाना क्षेत्र में लूटपाट की साजिश रच रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, एक भाग गया. दोनों के पास से दो लोडेड पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है. गिरफ्तार बदमाश सालिमपुर मिल्की निवासी उपेंद्र कुमार और नवल यादव है.
एसडीपीओ -2 अभिषेक सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सालिमपुर फोरलेन से उत्तर टाल में अपराधी किस्म के लोग लूटपाट की साजिश रच रहे हैं. एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के साथ गठित की गई. विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई कर उक्त ठिकाने पर छापेमारी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक भाग गया. दोनों की तलाशी के दौरान दो लोडेड पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ. फरार हुए बदमाश के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद गिफ्तार दोनों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया
Next Story