बिहार

पटना: शराब ले जा रहा टेम्पो पलटा, ड्राइवर की मौके पर मौत

Tara Tandi
13 Sept 2023 6:03 PM IST
पटना: शराब ले जा रहा टेम्पो पलटा, ड्राइवर की मौके पर मौत
x
बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पूरे बिहार में पूर्व शराबबंदी कानून लागू है. इसके बावजूद राज्य में शराब का कारोबार जोरों पर चल रहा है. बता दें कि पुलिस हर दिन तस्करों के पास से शराब की बड़ी खेप बरामद कर रही है. ताजा मामला पटना सिटी का है, जहां शराब तस्कर टेम्पो में शराब की खेप लेकर जा रहा था तभी सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
आपको बता दें कि यह मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली रोड मठ के पास का है, जहां देशी शराब लेकर जा रहा एक टेंपो सड़क पर ही पलट गया, जिसमें दीदारगंज के युवक सूरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सूरज टेम्पो से शराब की बड़ी खेप पहुंचाने जा रहा था. इसी बीच पुलिस को देख युवक तेज गति से गाड़ी भगाने लगा. इसी क्रम में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया और इस घटना में युवक की जान चली गयी.

Next Story